HomeNews"व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप हाल्दार का निधन, कालीनगर में शोक की लहर—बाजार...

“व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप हाल्दार का निधन, कालीनगर में शोक की लहर—बाजार रहा बंद”

Date:

दिनेशपुर: कालीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप हाल्दार (50) का दुखद निधन हो गया है। दो सप्ताह पहले दिमाग की नस फटने के कारण उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उदयनगर गांव स्थित उनके निवास पर पहुंचे।

बाजार बंद, अंतिम संस्कार में जुटे लोग

प्रदीप हाल्दार के सम्मान में बुधवार को पूरे दिन कालीनगर कस्बे का बाजार बंद रहा। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, नारायण शाह, त्रिनाथ विश्वास, सुकोमल मंडल, सुभाष व्यापारी, रवि सरकार, भोला शर्मा, अशोक मिस्त्री समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए और शोक व्यक्त किया।

व्यापारी समुदाय और स्थानीय लोगों ने प्रदीप हाल्दार के निधन को अपूरणीय क्षति बताया और उनके योगदान को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की।

 

Latest stories

उम्र महज 23 साल, साइबर ठगी 80 लाख की! पुलिस के जाल में फंसा शातिर आरोपी

रुड़की: हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने साइबर...