HomeNainital*"14 फरवरी को नैनीताल जाने वाले यात्री सावधान" रूट डायवर्जन का प्लान...

*”14 फरवरी को नैनीताल जाने वाले यात्री सावधान” रूट डायवर्जन का प्लान देखकर निकलें बाहर।*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– ट्रैफिक प्लान लागू, कई मार्ग डायवर्ट।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 फरवरी को शहर में रहेंगे और नेशनल गेम्स के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान शहर में यातायात को सुचारू रखने के लिए डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है, जो दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

यातायात डायवर्जन प्लान

बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन

→ मोतीनगर तिराहा, डिबेर कट तिराहा से गन्ना सेंटर होते हुए जाएंगे।

→ पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड, हनुमान मंदिर, कालाढूंगी होकर निकलेंगे।

रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन

→ पंचायतघर तिराहा, देवलचौड़ तिराहा, आरटीओ रोड, हनुमान मंदिर, कालाढूंगी होकर जाएंगे।

चोरगलिया रोड से हल्द्वानी आने वाले वाहन

→ कुंवरपुर तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापुल से पहले गौला नदी कच्चे रास्ते से आरटीओ फिटनेस सेंटर होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर से जाएंगे।

कालाढूंगी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन

→ नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से डायवर्ट होकर वाया मंगोली होते हुए जाएंगे।

अल्मोड़ा व भवाली रोड से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले वाहन

→ भवाली चौराहा, मस्जिद तिराहा, नंबर एक बैंड, रूसी बाईपास द्वितीय, रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से जाएंगे।

मुक्तेश्वर, भीमताल से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले वाहन

→ भीमताल खुटानी बैड, भवाली चौराहा, मस्जिद तिराहा, नंबर एक बैंड, रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से जाएंगे।

विशेष व्यवस्था और प्रतिबंध

रेलवे फाटक बंद

  • बनभूलपुरा गौलापुल फाटक, इन्द्रानगर फाटक, आंवला गेट रेलवे फाटक से गौलापार की ओर आवागमन बंद रहेगा।

✅ गौलापार स्टेडियम में प्रवेश नियम

  • समापन स्थल पर सिर्फ पास धारकों को प्रवेश मिलेगा।
  • पास धारकों को दोपहर 12:00 बजे तक पहुंचना अनिवार्य।
  • वे नरीमन चौराहा होते हुए स्टेडियम में प्रवेश करेंगे।
  • कालाढूंगी रोड, बरेली रोड, रामपुर रोड से आने वाले पास धारक तीनपानी होकर आएंगे।

यह डायवर्जन प्लान यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए लागू किया गया है। लोगों से अनुरोध है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें और असुविधा से बचें।

 

Latest stories

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म...

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को...

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता...