Homeउत्तर प्रदेशखड़गे के बयान की निंदा, कहा- सैन्य क्षमता पर सवाल उठाने का...

खड़गे के बयान की निंदा, कहा- सैन्य क्षमता पर सवाल उठाने का नहीं, सेना को सम्मान देने का समय

Date:

TN9 गोंडा: लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दूबे ने ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका की भूमिका को लेकर सरकार से सवाल पूछने वाले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की निंदा की है। कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल दुबे ने कहा कि देश ने जिस तरह दुनिया में भारत की सैन्य क्षमता का लोहा मनवाया है। कांग्रेस अध्यक्ष का ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका की भूमिका को लेकर सरकार से सवाल पूछने की बात उचित नहीं है। यह समय हमारी सैन्य क्षमता पर सवाल उठाने का नहीं बल्कि हमारी सेना ने जो कुछ किया है उसको दिल से सम्मान देने का है।

राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव अनिल दुबे संगठन विस्तार को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को करनैलगंज और तरबगंज पहुंचे थे‌। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों, नौजवानों और किसानों ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत के करते हुए अनिल ने कहा कि छात्रों और नौजवानों तथा किसानों के हित के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह एनडीए में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल रहा है और दूसरी तरफ नौजवानों के लिए रोजगार का सृजन हो रहा है। केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री के नाते राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह पूरे देश में रोजगार के मेले आयोजित करा रहे हैं और छात्रों नौजवानों के स्किल डेवलमेन्ट के शिविर भी लगाये जा रहे हैं।

लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पहलगाम में हुई आतंकवाद की घटना के विरोध में छेडी गयी आतंकवाद विरोधी जंग में राष्ट्रीय लोकदल पूरी दृढ़ता के साथ खड़ा है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंक के खिलाफ भारत के संकल्प और सामर्थ्य को जिस तरह प्रदर्शित किया है उससे दुनिया के नक्शे में भारत का महत्व और सम्मान बढ़ा है।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार पाण्डेय, रवीन्द्र पाण्डेय, रचित भार्गव, प्रदीप कुमार कश्यप, श्याम धीरज तिवारी, बृजेश कुमार तिवारी, आशीष कुमार मिश्रा, कुमारी रमा मिश्रा, रचना जायसवाल, इन्द्रदेव प्रधान, लखनलाल दुबे, अमरीष कुमार पाण्डेय, शिवप्रसाद पासवान, माधव प्रसाद वर्मा, श्रीराम वर्मा राम लखन मिश्रा, शिवमंगल सिंह, अनुज कुमार तिवारी, राम लखन मिश्रा, विकास शुक्ला, गफार खान, जोखन प्रसाद, शिवराम पाण्डेय, गंगा प्रसाद दूबे आशीष कुमार, मथुरा प्रसाद, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...