Homeउत्तर प्रदेश12वीं के छात्रों ने कपिल का आरी से काटा गला...धड़ से अलग...

12वीं के छात्रों ने कपिल का आरी से काटा गला…धड़ से अलग किया सिर, बर्बरता से मार डाला

Date:

TN9 उत्तर प्रदेश: के हाथरस जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। कक्षा नौ और 12वीं के छात्रों ने एक युवक को बर्बरता से मार डाला। युवक का आरी से गला काटा, इसके बाद सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, एक लड़की के प्यार में 12वीं के छात्र ने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर मेंडू निवासी कपिल का आरी से गला काट कर सिर धड़ से अलग कर दिया था। पुलिस ने कक्षा नौ और 12 वीं के छात्र को गिरफ्तार कर 48 घंटे के भीतर ही घटना का खुलासा कर दिया है।

एक ही लड़की से प्यार करते थे आरोपी और कपिल
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी छात्र और कपिल एक ही लड़की से प्यार करते थे। कपिल उस पर लड़की से दूरी बनाने के लिए दबाव बना रहा था। इसी की खुन्नस में छात्र ने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात की।

कपिल का शव बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे मेंडू रेलवे स्टेशन के निकट दो बोरों में बंद मिला था। मृतक के पिता डोरीलाल ने चेयरमैन के भतीजे सहित चार के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पूछताछ में 12 वीं के छात्र ने बताया कि वह साथ में पढ़ने वाली एक लड़की से प्यार करता है और कपिल भी उससे प्यार करता है।

रात में की शराब पार्टी
कपिल ने कई बार उसे धमकी दी थी। दो-तीन दिन पहले भी उसे व उसके पिता को धमकी दी और गाली गलौज की। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, छात्र के पिता मेंडू स्टेशन के पास मकान बनवा रहे हैं। छात्र और उसके दोस्तों ने बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे शराब पार्टी के बहाने कपिल को मकान पर बुलाया और शराब पी।

आरी से काट दिया गला
इस दौरान भी इनके बीच लड़की को लेकर बहस हुई। कपिल को नशा हो गया तो मकान में रखी आरी से उसका गला काट दिया। इससे पहले सरिये से भी उसे पीटा गया। उसके बाद शव को बोरे में बंद कर रेलवे लाइन के किनारे कच्चे रास्ते पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आरी, रक्तरंजित लोहे की सरिया, धातु का के टुकड़े और शराब की बोतल बरामद कर ली है।

-दो बाल अपाचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल इनके दो दोस्तों की तलाश की जा रही है। अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...