Homeउत्तर प्रदेशबदायूं: सड़क हादसे में बेटे की मौत, सदमे में आई मां की...

बदायूं: सड़क हादसे में बेटे की मौत, सदमे में आई मां की इलाज के दौरान मौत

Date:

TN9 उघैती: सड़क हादसे में बेटे की मौत से सदमे में आई उसकी मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ा। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

उघैती थाना क्षेत्र के गांव खंडुआ निवासी कृष्ण मुरारी (22) पुत्र घनश्याम जिले से बाहर रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। 12 मई को उनकी शादी होनी थी। वह होली और शादी की तैयारी के लिए गांव आए थे। शादी की तैयारी चल रही थी लेकिन होली के दिन कोतवाली बिसौली क्षेत्र में रानेट चौराहे पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। होली की खुशी मातम में बदल गई थी। पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की लेकिन पुलिस वाहन की तलाश अभी तक नहीं कर सकी।

जवान बेटे की मौत पर घनश्याम दास व वीरा देवी बदहवास हो गए थे। मां वीरा देवी को ऐसा सदमा लगा कि लगातार उनके तबीयत खराब रही। परिजनों ने अगले दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान वीरा देवी ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिवार में चीत्कार मच गया।

Latest stories

हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार...

ऊधमसिंह नगर में धान खरीद की रफ्तार सुस्त, अब तक सिर्फ 1,722 क्विंटल खरीद

ऊधमसिंह नगर: जिले में सरकारी धान खरीद की रफ्तार...

नेपाल में एक बार फिर भारी तबाही, गोरखा में अचानक आई बाढ़ से दर्जनों घर और पुल बह गए

काठमांडू: नेपाल के गोरखा जिले में रविवार तड़के बूढ़ी...