Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: राजकीय बाल गृह में दूषित पानी और खाना खाने से...

उत्तर प्रदेश: राजकीय बाल गृह में दूषित पानी और खाना खाने से दिव्यांग 4 बच्चों की मौत,12 अस्पताल में भर्ती

Date:

TN9 लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाल में चार दिव्यांग बच्चों की मौत और 12 से अधिक अन्य के कथित रूप से दूषित पानी पीने के कारण बीमार होने के बाद शुक्रवार को एक राजकीय बाल गृह का दौरा करेंगे। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री के सुबह 10 बजे के बाद बाल गृह पहुंचने की उम्मीद है। लखनऊ के पारा इलाके में स्थित निर्वाण राजकीय बाल गृह में 147 बच्चे रहते हैं, जिनमें मुख्य रूप से अनाथ और मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चे शामिल हैं।

मंगलवार शाम को बाल गृह के 20 से अधिक बच्चे संभवतः दूषित पानी पीने के कारण बीमार पड़ गए और उन्हें तुरंत लोक बंधु राज नारायण संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया। लखनऊ के जिलाधिकारी (डीएम) विशाख जी ने बताया, ‘‘चार बच्चों की मौत हो गयी, जिनमें दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। इनकी उम्र 12 से 17 वर्ष के बीच है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा जाएगा।’’ लखनऊ मंडल की आयुक्त रोशन जैकब ने बृहस्पतिवार को कहा कि हो सकता है कि दूषित पानी पीने से बच्चे बीमार हुए हों। जिला प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş