Saturday, January 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊः पुनर्वास केंद्र में विषाक्त भोजन करने से दो बच्चों की मौत,...

लखनऊः पुनर्वास केंद्र में विषाक्त भोजन करने से दो बच्चों की मौत, जबकि अन्य बीमार

Date:

TN9 लखनऊ: लखनऊ के पैरा इलाके में स्थित एक सरकारी पुनर्वास केंद्र में कथित तौर पर विषाक्त भोजन करने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बीमार हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंगलवार शाम इस केंद्र में रह रहे करीब 20 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए जिन्हें लोक बंधु राज नारायण संयुक्त अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार दीक्षित ने बताया, ‘‘पुनर्वास केंद्र से करीब 20 बच्चे मंगलवार शाम इस अस्पताल में लाए गए। ये सभी बच्चे मानसिक रूप से कमजोर हैं। सभी प्रयासों के बावजूद दो बच्चों की मौत हो गई।’’

डॉ. राजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार दो बच्चों को एक दूसरे सरकारी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है और शेष 16 बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है। इस घटना को लेकर लखनऊ के जिलाधिकारी ने एक कमेटी बनाई है और स्वास्थ्य विभाग तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी पीड़ित बच्चों से पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुनर्वास केंद्र से जांच के लिए खाद्य नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जिला परिवीक्षा अधिकारी विकास सिंह ने इस बात की पुष्टि की कि इस केंद्र में 147 बच्चे हैं जिनमें बेसहारा और मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चे शामिल हैं।

Latest stories

उत्तराखंड: ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उत्तराखंड के...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार, ICC के फैसले पर जताई नाराज़गी

हैदराबाद: बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज्रुल ने...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки casibom marsbahis