Homeउत्तर प्रदेशअवैध संबंध के शक में एक युवक और उसकी मां की कुल्हाड़ी...

अवैध संबंध के शक में एक युवक और उसकी मां की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या

Date:

TN9 कौशांबी: कौशांबी जिले के एक गांव में कथित तौर पर अवैध संबंध के शक में एक युवक और उसकी मां की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव की है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव निवासी शनि और श्रवण को शक था कि गांव के ही रहने वाले कल्लू उर्फ सर्वजीत दिवाकर (22) का उनकी बहन से अवैध संबंध है। उन्होंने बताया कि बीती रात शनि, श्रवण और उनकी मां शांति देवी ने सर्वजीत के घर पर हमला बोल दिया।

सिंह ने बताया कि तीनों ने सर्वजीत और उसकी मां संगीता (49) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किये जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सर्वजीत के पिता की तहरीर पर शनि, श्रवण और उसकी मां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चरवा के थाना प्रभारी जगदीश कुमार, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक और बीट के सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी श्रवण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने चार टीम गठित की हैं।

Latest stories

एंटी-पेपर लीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक...

कावंड यात्रा के रूट पर उत्तराखंड-UP में प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

काशीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश...

देहरादून में सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत 3 पर हत्या का केस

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र...

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...