ऊधमसिंह नगर।जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली जसपुर और कोतवाली नानकमत्ता पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18.29 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी
ऊधमसिंह नगर पुलिस द्वारा जनपद में नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
जनता से सहयोग की अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही “नशा छोड़िए, जीवन जोड़िए” का संदेश भी दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





