उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने आवास पर पूर्व सभासद उपेंद्र सिंह एवं शास्त्री वार्ड नंबर 2 के सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

मंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के प्रति मंत्री के सकारात्मक रवैये की सराहना की।





