HomeNewsIND vs SL: टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन, श्रीलंका 45 रन पर...

IND vs SL: टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन, श्रीलंका 45 रन पर ऑलआउट; 124 रन की बड़ी जीत के साथ भारत की फाइनल में धमाकेदार एंट्री

Date:

एशियन गेम्स 2026: भारत ने पुरुष टी20 क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम महज 45 रन पर सिमट गई।

भारतीय गेंदबाजों का कहर

इस जीत के साथ भारतीय टीम अब स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंच गई है, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।

ईशान किशन की शानदार पारी ने संभाली भारतीय पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 7 और संजू सैमसन 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 38 रन बनाए और टीम को शुरुआती झटकों से उबारा।

मध्यक्रम में विकेट गिरने के बावजूद ईशान किशन ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 46 गेंदों में नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वॉशिंगटन सुंदर ने भी अंत में तेज 7 रन बनाकर भारत को 169 रन तक पहुंचाने में योगदान दिया।

श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह नाकाम

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। शुरुआती ओवरों में ही विकेटों का पतन शुरू हो गया और महज 9.5 ओवर में पूरी टीम 45 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मुकाबला 124 रन से अपने नाम किया।

भारतीय गेंदबाजों के दबाव के आगे श्रीलंका के बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। तेज गेंदबाजी और स्पिन के साथ भारतीय फील्डरों ने भी श्रीलंका पर दबाव बनाए रखा।

अब पाकिस्तान से गोल्ड मेडल की जंग

भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर एशियन गेम्स के पुरुष टी20 क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली है। भारत पिछली बार हांगझोउ एशियन गेम्स में इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत चुका है। अब 3 अक्टूबर को होने वाला फाइनल मुकाबला दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल के लिए होगा।

Latest stories

पत्नी को वीडियो कॉल… फिर जवान ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने बरामद किया शव

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से सटी नेपाल सीमा...

पंतनगर में 120वें किसान मेले की तैयारियां जोरों पर, कुलपति ने लिया जायजा

पंतनगर: गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर...