HomeCrime*प्रेम, प्रतिशोध या पागलपन? सौरभ की छाती पर बैठकर मुस्कान ने उतारा...

*प्रेम, प्रतिशोध या पागलपन? सौरभ की छाती पर बैठकर मुस्कान ने उतारा मौत का फरमान! पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा।*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– मेरठ में दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के पीछे कोई और नहीं, बल्कि उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला हैं। पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आइए जानते हैं इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी।”

मेरठ के टीपी नगर इलाके में हुई इस हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि सौरभ को पहले नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया। इसके बाद मुस्कान उसके सीने पर बैठी और साहिल के कहने पर तीन बार चाकू से वार किया। जब मुस्कान वार करने में हिचकिचाई, तो साहिल ने उसका हाथ पकड़कर वार कराया।

हमें सूचना मिली कि एक घर में शव के टुकड़े भरे ड्रम में रखे गए हैं। जब हमने जांच की, तो सौरभ का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है, हत्या के बाद, शव को छुपाने के लिए मुस्कान और साहिल ने उसे टुकड़ों में काटा और सीमेंट से भरे ड्रम में डाल दिया। इस खौफनाक वारदात के बाद दोनों शिमला घूमने चले गए।

सौरभ की मां रेनू देवी:-

“मुस्कान और साहिल तंत्र-मंत्र करते थे। मेरी बहू ने मेरे बेटे को मार डाला। मेरी पोती अब किसके सहारे रहेगी?”

सौरभ और मुस्कान की 6 साल की एक बेटी भी है, जो अब अपने पिता को कभी नहीं देख पाएगी। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।यह हत्या केवल एक अपराध नहीं, बल्कि रिश्तों के विश्वास को तोड़ने वाली वारदात है। क्या प्यार में अंधी मुस्कान ने सच में यह अपराध किया, या वह भी किसी साजिश का शिकार थी? यह जांच के बाद ही साफ होगा। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...

शहदौरा में ₹95.73 लाख की सड़कों का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा बोले—हर गांव तक पहुंचेगा विकास का लाभ

सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने...