HomeIndiaबीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, बिना सेट-टॉप बॉक्स देख सकेंगे पसंदीदा चैनल।

बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, बिना सेट-टॉप बॉक्स देख सकेंगे पसंदीदा चैनल।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– बीएसएनएल ने अपने फाइबर वाई-फाई उपभोक्ताओं के लिए आईपी टीवी सेवा लॉन्च कर दी है, जिससे उपभोक्ता बिना सैट-टॉप बॉक्स के अपने टीवी पर 500 से अधिक चैनल का आनंद ले सकेंगे। मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए भी BSNL ने BI Tv पेश किया है, जिसमें OTT Play ऐप डाउनलोड कर भक्ति से लेकर मनोरंजन तक कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का लाभ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उठाया जा सकता है। यह सेवा 31 मार्च तक बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त उपलब्ध रहेगी।

इस नई सुविधा के तहत बीएसएनएल उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल नंबर से वन-टाइम रजिस्ट्रेशन कर स्काई प्रो ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उपभोक्ता अपने एलईडी या एंड्रॉइड टीवी पर एसडी और एचडी चैनल देख सकेंगे, जिसमें डीटीएच कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। बीएसएनएल की यह पहल आम लोगों के लिए किफायती दरों पर इंटरनेट और टीवी दोनों सेवाओं को आसान और सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

Latest stories

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...