TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

सितारगंज-किच्छा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ा परिवार, मां और 7 साल की बेटी की मौत

मुख्य समाचार: सितारगंज।
सितारगंज-किच्छा हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।
किच्छा (एजेंसी)। सितारगंज। सितारगंज-किच्छा हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आरके ढाबे के पास सड़क किनारे खड़ी एक महिला और उसकी दो बेटियों को अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां और सात वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, उत्तरांचल कॉलोनी दड़हा निवासी 34 वर्षीय मीनू देवी पत्नी मुकेश कुमार अपनी सात वर्षीय बेटी अनिष्का और 10 वर्षीय बेटी राधिका के साथ अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) में शामिल होने जा रही थीं। तीनों आरके ढाबे के पास सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही
एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार मीनू देवी और अनिष्का को अपनी चपेट में लेते हुए काफी दूर तक घसीटती चली गई। हादसे में राधिका को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मीनू देवी और अनिष्का को मृत घोषित कर
दिया। पुलिस ने मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शक्तिफार्म चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने कार और चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस ने कार और चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • शक्तिफार्म चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
  • वहीं, दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।