विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सरवत यार खान द्वार, 4.50 लाख रुपये की लागत से कब्रिस्तान में सीसी सड़क, पांच लाख रुपये से मजार मंडिया में टीनशेड एवं फर्श निर्माण तथा पांच लाख रुपये की लागत से आंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण शामिल है। बिना भेदभाव सभी गांवों में हो रहा विकास: तिलक राज बेहड़ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास और भाईचारे की राजनीति में विश्वास रखती है। सभी धर्मों और
समाजों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता है। हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदाय के लोगों को समान रूप से विकास का लाभ मिलना चाहिए। विधायक ने क्षेत्र में प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सैजना में 21 लाख रुपये की लागत से कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण कार्य को मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा किच्छा-दरऊ चौक से ग्राम दरऊ तक करीब आठ किलोमीटर सड़क के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से जल्द शुरू कराया जाएगा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का किया आह्वान