HomeNationalदून मेडिकल कॉलेज मेस विवाद: मेस की सब्जी में निकले कीड़े, जीरा...

दून मेडिकल कॉलेज मेस विवाद: मेस की सब्जी में निकले कीड़े, जीरा समझकर खाते रहे मेडिकल कॉलेज के छात्र… फिर हुई उल्टियां

Date:

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज की मेस में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। बुधवार रात छात्रों को परोसी गई सफेद मटर की सब्जी में बड़ी संख्या में कीड़े मिलने से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद छात्रों ने मेस प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के मुताबिक, डिनर के दौरान मेस में सामान्य रूप से खाना परोसा जा रहा था। कई छात्र खाना खा भी चुके थे, लेकिन बाद में कुछ छात्रों ने सब्जी में काले रंग के कीड़े देखे। शुरुआत में इन कीड़ों को जीरा समझकर कई छात्रों ने बिना शक किए खाना खा लिया। जब सच्चाई सामने आई तो मेस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि करीब 20 छात्र इस सब्जी को खा चुके थे, जिसके बाद कुछ छात्रों को उल्टियां भी हुईं। हालांकि किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है।

स्थिति बिगड़ने पर छात्रों ने मेस में हंगामा शुरू कर दिया। मामले को शांत करने के लिए मेस संचालक ने तुरंत दोबारा खाना बनवाया और नई सब्जी तैयार कराई गई। इसके बाद ही स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो सकी।

घटना के बाद मेस व्यवस्था पर सवाल और गहराए, जब शुक्रवार को छात्रों को मेस में खाना ही नहीं मिला। सुबह नाश्ते के समय मेस का गेट बंद मिला और बताया गया कि उस दिन खाना तैयार नहीं किया गया। इससे नाराज छात्रों को बाहर जाकर भोजन करना पड़ा, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया।

इस मामले में कॉलेज प्रशासन का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन प्राचार्य डॉ. गीता जैन से संपर्क नहीं हो सका क्योंकि उनका फोन बंद था। वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। विभाग के निदेशक डॉ. अजय आर्य ने कहा कि इस तरह की लापरवाही छात्रों की सेहत के लिए खतरनाक है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद कॉलेज की मेस व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों ने मेस की गुणवत्ता में सुधार और नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...