TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

दून मेडिकल कॉलेज मेस विवाद: मेस की सब्जी में निकले कीड़े, जीरा समझकर खाते रहे मेडिकल कॉलेज के छात्र... फिर हुई उल्टियां

मुख्य समाचार: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज की मेस में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है।
बुधवार रात छात्रों को परोसी गई सफेद मटर की सब्जी में बड़ी संख्या में कीड़े मिलने से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज की मेस में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। बुधवार रात छात्रों को परोसी गई सफेद मटर की सब्जी में बड़ी संख्या में कीड़े मिलने से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद छात्रों ने मेस प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक, डिनर के दौरान मेस में सामान्य रूप से खाना परोसा जा रहा था। कई छात्र खाना खा भी चुके थे, लेकिन बाद
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
में कुछ छात्रों ने सब्जी में काले रंग के कीड़े देखे। शुरुआत में इन कीड़ों को जीरा समझकर कई छात्रों ने बिना शक किए खाना खा लिया। जब सच्चाई सामने आई तो मेस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि करीब 20 छात्र इस सब्जी को खा चुके थे, जिसके बाद कुछ छात्रों को उल्टियां भी हुईं। हालांकि किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है। स्थिति बिगड़ने पर छात्रों ने मेस में हंगामा शुरू कर दिया। मामले को शांत करने के लिए मेस संचालक ने
तुरंत दोबारा खाना बनवाया और नई सब्जी तैयार कराई गई। इसके बाद ही स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो सकी। घटना के बाद मेस व्यवस्था पर सवाल और गहराए, जब शुक्रवार को छात्रों को मेस में खाना ही नहीं मिला। सुबह नाश्ते के समय मेस का गेट बंद मिला और बताया गया कि उस दिन खाना तैयार नहीं किया गया। इससे नाराज छात्रों को बाहर जाकर भोजन करना पड़ा, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया। इस मामले में कॉलेज प्रशासन का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन प्राचार्य
डॉ. गीता जैन से संपर्क नहीं हो सका क्योंकि उनका फोन बंद था। वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। विभाग के निदेशक डॉ. अजय आर्य ने कहा कि इस तरह की लापरवाही छात्रों की सेहत के लिए खतरनाक है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कॉलेज की मेस व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों ने मेस की गुणवत्ता में सुधार और नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • छात्रों ने मेस की गुणवत्ता में सुधार और नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
  • घटना के बाद कॉलेज की मेस व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
  • विभाग के निदेशक डॉ. अजय आर्य ने कहा कि इस तरह की लापरवाही छात्रों की सेहत के लिए खतरनाक है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।