HomeNationalचंपावत में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, तीन नामजद आरोपियों...

चंपावत में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, तीन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कार्रवाई में जुटी…

Date:

चंपावत। जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा के एक पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सहित तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटना रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता को 24 घंटे तक कार में बंधक बनाकर घूमते रहे दरिंदे, 2 गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, नाबालिग अपने पिता के साथ इलाज के लिए चंपावत आई थी। उपचार के बाद पिता गांव लौट गए, जबकि किशोरी अपनी सहेली के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए शहर में रुक गई। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान एक युवक उसे शादी में ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया।

देर रात तक घर न लौटने पर परिवार ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से खोजबीन शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि अगली सुबह एक गांव के कमरे में नाबालिग बंधी हुई हालत में मिली। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तीन युवकों ने हथियारों के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच प्रियंका मौर्या को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस संबंध में रेखा यादव ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी

Latest stories

रुद्रपुर फरजाना बेगम के आवास पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का आगमन, शिष्टाचार भेंट कर लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री फरजाना...