TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

चंपावत में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, तीन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कार्रवाई में जुटी...

मुख्य समाचार: चंपावत।
जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
किच्छा (एजेंसी)। चंपावत। जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा के एक पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सहित तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग अपने पिता के साथ इलाज
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के लिए चंपावत आई थी। उपचार के बाद पिता गांव लौट गए, जबकि किशोरी अपनी सहेली के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए शहर में रुक गई। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान एक युवक उसे शादी में ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद स्थानीय
लोगों और पुलिस की मदद से खोजबीन शुरू की गई। बताया जा रहा है कि अगली सुबह एक गांव के कमरे में नाबालिग बंधी हुई हालत में मिली। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तीन युवकों ने हथियारों के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने
तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच प्रियंका मौर्या को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस संबंध में रेखा यादव ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस संबंध में रेखा यादव ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी
  • घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
  • पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।