Sunday, February 15, 2026
HomeNationalकिच्छा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत वर्मा के...

किच्छा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत वर्मा के निधन पर जताया गहरा शोक, परिजनों से की मुलाकात

Date:

किच्छा। ग्राम सैंजनी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी एवं आत्मा परियोजना के अध्यक्ष रविकांत वर्मा का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही किच्छा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

रविकांत वर्मा लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी के रूप में उन्होंने समाज सेवा को प्राथमिकता दी और आत्मा परियोजना के अध्यक्ष के तौर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राजेश शुक्ला ने कहा कि रविकांत वर्मा का जाना भाजपा परिवार और किच्छा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि वर्मा एक समर्पित भाजपा नेता थे और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस दुखद घड़ी में उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

निधन की सूचना मिलते ही पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, ब्लॉक प्रमुख पति जितेंद्र गौतम, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव सहित भाजपा और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे। सभी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी उनके आवास पर एकत्र हुए और दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Latest stories

जनगणना अधिसूचना जारी: राज्यों की सीमाएं सील, राज्य सरकार नहीं बना सकती नए नगर निगम/पालिका/पंचायत

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जनगणना की अधिसूचना जारी...

उत्तराखंड में चारधाम रेल योजना को हरी झंडी, 40384 करोड़ रुपये में तैयार होगा 216 किमी ट्रैक

ऋषिकेश: उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम रेल परियोजना को लेकर...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş Marsbahis casibom casibom galabet betcio jojobet