Saturday, February 14, 2026
HomeNationalउत्तराखंड: खनन सामग्री से भरा ट्रक हुआ बेकाबू, लालकुआं हाईवे पर कई...

उत्तराखंड: खनन सामग्री से भरा ट्रक हुआ बेकाबू, लालकुआं हाईवे पर कई गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Date:

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात नेशनल हाईवे-109 पर एक नशे में धुत ट्रक चालक ने जमकर उत्पात मचाया। खनन सामग्री से लदा ट्रक तेज रफ्तार में कई वाहनों से टकरा गया, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेल डिपो के पास ट्रक चालक ने सबसे पहले एक ऑटो को टक्कर मारी। इसके बाद भी वह ट्रक को अनियंत्रित तरीके से दौड़ाता रहा और आगे जाकर एक स्कॉर्पियो व बरेली नंबर की कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे का शिकार हुई कार में सवार लोग कैंची धाम से दर्शन कर दिल्ली और बरेली लौट रहे थे। सौभाग्य से कार सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं।

लगातार टक्करों के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को लालकुआं बाजार से पहले फ्लाईओवर के पास रोक लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

घटना की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लौटानी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं।

Latest stories

जनगणना अधिसूचना जारी: राज्यों की सीमाएं सील, राज्य सरकार नहीं बना सकती नए नगर निगम/पालिका/पंचायत

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जनगणना की अधिसूचना जारी...

उत्तराखंड में चारधाम रेल योजना को हरी झंडी, 40384 करोड़ रुपये में तैयार होगा 216 किमी ट्रैक

ऋषिकेश: उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम रेल परियोजना को लेकर...

उत्तराखंड में पूर्व विधायक के होटल के मैनेजर पर एफआईआर, जांच शुरू

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş Marsbahis casibom casibom galabet betcio marsbahis