Tuesday, February 10, 2026
HomeNationalउत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के...

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

Date:

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए की एक छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के कुछ दिनों बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक छात्रा मूल रूप से खटीमा, जिला ऊधमसिंहनगर की रहने वाली थी और देहरादून के सुभाषनगर स्थित एक यूनिवर्सिटी से बीसीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा अपने ही क्षेत्र के युवक मनीष के साथ देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मनीष उसी यूनिवर्सिटी से बीएससी न्यूट्रीशन साइंस की पढ़ाई पूरी कर चुका है। दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने संबंध की जानकारी परिजनों को नहीं दी थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा गर्भवती थी और कुछ दिन पहले आठ महीने में सिजेरियन के जरिए प्री-मेच्योर डिलीवरी हुई थी। नवजात शिशु की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे एनआईसीयू में भर्ती कराया गया है। रविवार को छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसका प्रेमी उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत के कारण स्पष्ट नहीं होने के चलते पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की है। सोमवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही खटीमा से परिजन देहरादून पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पोर्टल पर कोई पंजीकरण नहीं कराया गया था। साथ ही परिजनों को भी छात्रा और युवक के साथ रहने की जानकारी नहीं थी।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं चिकित्सकीय लापरवाही या अन्य कारण तो छात्रा की मौत की वजह नहीं बने।

Latest stories

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş