HomeNationalउत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं: 10वीं-12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं: 10वीं-12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू

Date:

देहरादून: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेंगी। इस वर्ष राज्यभर में कुल 2,16,121 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए विभिन्न जिलों में 1,261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के अनुसार, हाईस्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा में 1,12,679 और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा में 1,03,442 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए कुल 50 एकल और 1,211 मिश्रित परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 24 नए केंद्र भी शामिल हैं।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में से 156 को संवेदनशील और छह को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। हाईस्कूल स्तर पर 29 और इंटरमीडिएट स्तर पर 45 प्रश्न पत्रों की लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं उप-संकलन केंद्रों पर जमा कराई जाएंगी।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 21 फरवरी को इंटरमीडिएट की ड्राइंग एवं पेंटिंग की परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद 23 फरवरी को इंटरमीडिएट की हिंदुस्तानी संगीत एवं टंकण, 24 फरवरी को हाईस्कूल की हिंदी तथा इंटरमीडिएट की हिंदुस्तानी संगीत, जबकि 25 फरवरी को इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान और कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा होगी। सभी परीक्षाएं 20 मार्च तक संपन्न कराई जाएंगी।

बोर्ड के अनुसार, हाईस्कूल की हिंदुस्तानी संगीत और व्यावसायिक ट्रेड की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परिषद ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...