HomeNationalउत्तराखंड: हत्या मामले में 13 साल जेल में रहने के बाद आरोपी...

उत्तराखंड: हत्या मामले में 13 साल जेल में रहने के बाद आरोपी नाबालिग घोषित, HC ने दिया तत्काल रिहाई का आदेश

Date:

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत एक अहम निर्णय सुनाते हुए हत्या के मामले में 13 वर्ष से जेल में बंद एक कैदी को तत्काल रिहा करने के आदेश दिए हैं। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि अपराध के समय दोषी नाबालिग था, ऐसे में उसे दी गई आजीवन कारावास की सजा कानूनन टिकाऊ नहीं है।

न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामला वर्ष 2003 का है, जब रुड़की में हत्या और लूट के प्रयास की घटना सामने आई थी। सत्र न्यायालय ने आरोपित को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जिसे वर्ष 2013 में हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखा था। बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस फैसले की पुष्टि कर दी थी।

आरोपित ने वर्ष 2021 में जेल से प्रार्थनापत्र दाखिल कर दावा किया कि घटना की तिथि 24 जून 2003 को वह नाबालिग था। इस दावे की जांच के लिए हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल को विस्तृत जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान स्कूल रिकॉर्ड, स्कॉलर रजिस्टर और गवाहों के बयानों का परीक्षण किया गया, जिसमें आरोपित की जन्म तिथि 22 मई 1988 पाई गई। इस आधार पर वारदात के समय उसकी उम्र लगभग 15 वर्ष 1 माह थी।

कोर्ट ने जांच रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए माना कि आरोपित घटना के समय नाबालिग था। न्यायालय ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट का हवाला देते हुए कहा कि नाबालिग होने का दावा किसी भी चरण पर, यहां तक कि सजा पूरी होने के बाद भी उठाया जा सकता है।

खंडपीठ ने कहा कि यद्यपि आरोपित की घटना में भूमिका सह-आरोपियों के समान थी और उसकी दोषसिद्धि बरकरार रखी जाती है, लेकिन नाबालिग को न तो उम्रकैद जैसी सजा दी जा सकती है और न ही उसे तीन साल से अधिक समय तक सुधार गृह में रखा जा सकता है। चूंकि आरोपित 13 साल से अधिक समय जेल में बिता चुका है, इसलिए उसकी तत्काल रिहाई के आदेश दिए गए हैं।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...