HomeNationalखटीमा में सीएम धामी ने की धान की रोपाई, बोले- पुरानी यादें...

खटीमा में सीएम धामी ने की धान की रोपाई, बोले- पुरानी यादें ताजा हुईं, किसानों को बताया संस्कृति व अर्थव्यवस्था की रीढ़

Date:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा के नगरा तराई स्थित अपने खेत में खुद धान की रोपाई कर किसानों के श्रम और समर्पण को सम्मान दिया। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा करते हुए किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ और संस्कृति का वाहक बताया।

सीएम धामी ने लिखा, “खटीमा के नगरा तराई में अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों की कड़ी मेहनत, त्याग और समर्पण का अनुभव करके पुराने दिन ताजा हो गए। अन्नदाता केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ नहीं, बल्कि संस्कृति और परंपरा के भी वाहक हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर उत्तराखंड की पारंपरिक सांस्कृतिक विधा ‘हुड़किया बौल’ के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, वर्षा के देवता इंद्र, और छाया के देव मेघ की वंदना भी की गई।

मुख्यमंत्री ने खेत में काम करते हुए कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वे कीचड़ और पानी से भरे खेत में बैलों के साथ हल जोतते नजर आए। उनके हाथ में लाठी और बैलों की लगाम थी, और वे पूरी तरह से खेती की पारंपरिक प्रक्रिया में रमे हुए दिखे।

Latest stories

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में...