HomeNationalलापरवाह अफसरों को सीएम योगी की सख्त चेतावनी: नहीं सुधरे तो होगी...

लापरवाह अफसरों को सीएम योगी की सख्त चेतावनी: नहीं सुधरे तो होगी कड़ी कार्रवाई, इंजीनियरों पर गिरी गाज

Date:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर साफ संदेश दिया है कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बार कार्रवाई की गाज प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 से जुड़े परती भूमि विकास विभाग के चार परियोजना प्रबंधकों और तीन अवर अभियंताओं पर गिरी है। सभी को कार्य में लापरवाही के चलते प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।

सीएम ने दिए थे सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया कि जो अफसर चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं करते, उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं। इसी के तहत हाल ही में एक समीक्षा बैठक में सात अधिकारियों की लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई।

समीक्षा में सामने आई अनियमितताएं

राज्य स्तरीय नोडल एजेंसी के सीईओ जीएस नवीन के मुताबिक, हाल ही में हुई एक समीक्षा बैठक में अधिकारियों से पिछले 5 वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा और वर्तमान वित्तीय वर्ष की योजना प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन चार परियोजना प्रबंधक और तीन अवर अभियंता इस जानकारी को देने में असमर्थ रहे। उन्होंने कोई स्पष्ट विवरण नहीं दिया, जिससे उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए।

किन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई?

प्रदर्शन खराब पाए जाने पर जिन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई, उनके नाम निम्नलिखित हैं:

परियोजना प्रबंधक:

  • सुरेंद्र प्रताप सिंह – प्रयागराज

  • संजय कुमार – महोबा

  • देवेंद्र सिंह निरंजन – चित्रकूट (कर्वी-2)

  • चमन सिंह – प्रतापगढ़

अवर अभियंता:

  • विश्वजीत यादव – प्रयागराज

  • दिनकर – प्रतापगढ़ (प्रथम भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय)

  • आशीष कुमार यादव

योगी सरकार का संदेश: काम नहीं तो कुर्सी नहीं

सरकार ने यह साफ कर दिया है कि किसी भी अधिकारी की लापरवाही अब उनके करियर पर भारी पड़ सकती है। विभागीय योजनाओं की प्रगति में ढिलाई, जवाबदेही से बचने और समय पर रिपोर्ट न देने वाले अधिकारियों को भविष्य में और भी सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Latest stories

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में...