HomeNational'बेटे ने मौत को करीब से देखा': ईरान में फंसे बेटे की...

‘बेटे ने मौत को करीब से देखा’: ईरान में फंसे बेटे की आपबीती सुनाते हुए गाजियाबाद के पिता ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

Date:

हरान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है रिजवान, हॉस्टल पर हुई बमबारी से बाल-बाल बचा

ईरान और इस्राइल के बीच जारी युद्ध में भारत के कई नागरिक फंस गए हैं। इन्हीं में शामिल है गाजियाबाद के लोनी के बेहटा हाजीपुर निवासी रिजवान हैदर, जो एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए तेहरान गया था। वहां हालात बिगड़ने पर रिजवान के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उसके सुरक्षित वतन लौटाने की अपील की है।

रिजवान के पिता मोहम्मद अली ने बताया कि उनका बेटा तेहरान की यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। लेकिन हाल ही में इस्राइल की ओर से की गई बमबारी में विश्वविद्यालय के हॉस्टल को निशाना बनाया गया, जिससे पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। गनीमत यह रही कि बमबारी के वक्त रिजवान हॉस्टल से बाहर होटल में खाना खाने गया हुआ था।

रिजवान के पिता ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को एक अन्य हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से वहां भी डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी की ओर से ज्यादा मदद नहीं मिल रही और छात्र बेहद डरे हुए हैं।

इस बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों को घरों के भीतर रहने और आधिकारिक सूचना चैनलों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए टेलीग्राम लिंक और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क बनाए रखने की बात कही है। इसके अलावा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

परिजनों की एक ही अपील है – सरकार जल्द से जल्द उनके बेटे समेत वहां फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित भारत वापस लाए।

Latest stories

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...