TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

'बेटे ने मौत को करीब से देखा': ईरान में फंसे बेटे की आपबीती सुनाते हुए गाजियाबाद के पिता ने पीएम मोदी से लगाई गुहार

मुख्य समाचार: हरान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है रिजवान, हॉस्टल पर हुई बमबारी से बाल-बाल बचा ईरान और इस्राइल के बीच जारी युद्ध में भारत के कई नागरिक फंस गए हैं।
इन्हीं में शामिल है गाजियाबाद के लोनी के बेहटा हाजीपुर निवासी रिजवान हैदर, जो एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए तेहरान गया था।
किच्छा (एजेंसी)। हरान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है रिजवान, हॉस्टल पर हुई बमबारी से बाल-बाल बचा ईरान और इस्राइल के बीच जारी युद्ध में भारत के कई नागरिक फंस गए हैं। इन्हीं में शामिल है गाजियाबाद के लोनी के बेहटा हाजीपुर निवासी रिजवान हैदर, जो एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए तेहरान गया था। वहां हालात बिगड़ने पर रिजवान के परिजनों ने प्रधानमंत्री
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नरेंद्र मोदी से उसके सुरक्षित वतन लौटाने की अपील की है। रिजवान के पिता मोहम्मद अली ने बताया कि उनका बेटा तेहरान की यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। लेकिन हाल ही में इस्राइल की ओर से की गई बमबारी में विश्वविद्यालय के हॉस्टल को निशाना बनाया गया, जिससे पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। गनीमत यह रही कि बमबारी के वक्त रिजवान हॉस्टल से बाहर होटल में
खाना खाने गया हुआ था। रिजवान के पिता ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को एक अन्य हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से वहां भी डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी की ओर से ज्यादा मदद नहीं मिल रही और छात्र बेहद डरे हुए हैं। इस बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर सभी भारतीय नागरिकों और
भारतीय मूल के लोगों को घरों के भीतर रहने और आधिकारिक सूचना चैनलों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए टेलीग्राम लिंक और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क बनाए रखने की बात कही है। इसके अलावा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। परिजनों की एक ही अपील है – सरकार जल्द से जल्द उनके बेटे समेत वहां फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित भारत वापस लाए।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • परिजनों की एक ही अपील है – सरकार जल्द से जल्द उनके बेटे समेत वहां फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित भारत वापस लाए।
  • इसके अलावा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
  • दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए टेलीग्राम लिंक और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क बनाए रखने की बात कही है।