HomeNationalजासूसी केस में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिसार कोर्ट से बड़ा...

जासूसी केस में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिसार कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

Date:

हरियाणा की चर्चित यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को जासूसी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किए जाने के बाद अब हिसार कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह याचिका उनके वकील कुमार मुकेश की ओर से दायर की गई थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया।

क्या हैं ज्योति मल्होत्रा पर आरोप?

ज्योति मल्होत्रा पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी की। जांच एजेंसियों का दावा है कि उन्होंने भारत की संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां, विशेष रूप से सैन्य ठिकानों और गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंटों के साथ साझा कीं।

बताया जा रहा है कि 2023 में पाकिस्तान वीजा के लिए दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग में उनकी मुलाकात एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश नामक व्यक्ति से हुई थी। दानिश वही शख्स है जिसे 13 मई 2025 को भारत सरकार ने जासूसी के आरोप में देश से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद ज्योति ने दानिश के साथ-साथ अन्य पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों शाकिर और राणा शहबाज से भी संपर्क बनाए रखा।

सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करने का आरोप

जांच में खुलासा हुआ है कि ज्योति ने अपने यूट्यूब चैनल “ट्रैवल विद जो” और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से भारत विरोधी नैरेटिव को बढ़ावा दिया। साथ ही पाकिस्तान की सकारात्मक छवि पेश करते हुए गोपनीय जानकारियां भी एजेंटों को भेजी। वह कई बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी थीं, जहां उन्हें विशेष सुरक्षा और वीआईपी सुविधा दी जाती थी।

पाक एजेंटों से लगातार संपर्क में थी ज्योति

बताया जा रहा है कि ज्योति ने पाकिस्तान की इफ्तार पार्टी में भाग लिया और वहां कई हाई-प्रोफाइल पाकिस्तानी लोगों से मुलाकात की। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी और यही उसकी गतिविधियों पर शक का बड़ा आधार बना।

क्या कहते हैं ज्योति और उनका परिवार?

वहीं, ज्योति मल्होत्रा और उनके वकील कुमार मुकेश ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि ज्योति निर्दोष है और उसे जानबूझकर इस मामले में फंसाया जा रहा है। ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने भी दावा किया कि उनकी बेटी केवल घूमने के लिए पाकिस्तान गई थी, उसका किसी जासूसी गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...