विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दावा है कि उन्होंने भारत की संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां, विशेष रूप से सैन्य ठिकानों और गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंटों के साथ साझा कीं। बताया जा रहा है कि 2023 में पाकिस्तान वीजा के लिए दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग में उनकी मुलाकात एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश नामक व्यक्ति से हुई थी। दानिश वही शख्स है जिसे 13 मई 2025 को भारत सरकार ने जासूसी के आरोप में देश से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद ज्योति ने दानिश के साथ-साथ अन्य पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों शाकिर और राणा शहबाज से भी
संपर्क बनाए रखा। सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करने का आरोप जांच में खुलासा हुआ है कि ज्योति ने अपने यूट्यूब चैनल "ट्रैवल विद जो" और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से भारत विरोधी नैरेटिव को बढ़ावा दिया। साथ ही पाकिस्तान की सकारात्मक छवि पेश करते हुए गोपनीय जानकारियां भी एजेंटों को भेजी। वह कई बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी थीं, जहां उन्हें विशेष सुरक्षा और वीआईपी सुविधा दी जाती थी। पाक एजेंटों से लगातार संपर्क में थी ज्योति बताया जा रहा है कि ज्योति ने पाकिस्तान की इफ्तार