HomeNationalकिच्छा में बरसात से पहले तैयारियों में तेजी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला...

किच्छा में बरसात से पहले तैयारियों में तेजी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रशासन संग लिया सफाई का जायज़ा

Date:

किच्छा। बरसात के मौसम की दस्तक से पहले नगर में जलभराव की पुरानी समस्या एक बार फिर लोगों की चिंता का कारण बन गई है। विशेष रूप से वार्ड नंबर 13 और 14 में जलभराव के चलते स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी सड़कों और घरों तक पहुंचने लगा है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

इसी कड़ी में बुधवार को किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, एसडीएम और नगर पालिका के कार्यपालक अधिकारी (ईओ) के साथ मौके पर पहुंचे और मुख्य नहर और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले नगर की सभी नालियों और नहरों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या से जूझ रहे वार्डों को प्राथमिकता दी जाए ताकि वहां के लोगों को राहत मिल सके।

स्थानीय निवासियों ने भी पूर्व विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें जल निकासी, गंदगी और मच्छरों की भरमार मुख्य रूप से शामिल रही। इस पर शुक्ला ने आश्वासन दिया कि नगर की साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएंगी।

बिना बरसात कहाँ भरा पानी, मानसून मे क्या होगी स्थिति?

इस गंभीर समस्या को लेकर सबसे पहले TODAY NEWS 9 ने आवाज उठाई और एक विशेष डिबेट कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। चैनल की इस पहल के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और साफ-सफाई व जल निकासी को लेकर कार्यों में तेजी आई।

TODAY NEWS 9 की रिपोर्टिंग और जनहित में उठाई गई आवाज का असर साफ दिखाई दे रहा है। अब नगरवासियों को उम्मीद है कि इस बार बरसात में उन्हें जलभराव और उससे जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...