TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

किच्छा में बरसात से पहले तैयारियों में तेजी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रशासन संग लिया सफाई का जायज़ा

मुख्य समाचार: किच्छा।
बरसात के मौसम की दस्तक से पहले नगर में जलभराव की पुरानी समस्या एक बार फिर लोगों की चिंता का कारण बन गई है।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा। बरसात के मौसम की दस्तक से पहले नगर में जलभराव की पुरानी समस्या एक बार फिर लोगों की चिंता का कारण बन गई है। विशेष रूप से वार्ड नंबर 13 और 14 में जलभराव के चलते स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी सड़कों और घरों तक पहुंचने लगा है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, एसडीएम और नगर पालिका के कार्यपालक अधिकारी (ईओ) के साथ मौके पर पहुंचे और मुख्य नहर और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले नगर की सभी नालियों और नहरों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। उन्होंने
कहा कि जलभराव की समस्या से जूझ रहे वार्डों को प्राथमिकता दी जाए ताकि वहां के लोगों को राहत मिल सके। स्थानीय निवासियों ने भी पूर्व विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें जल निकासी, गंदगी और मच्छरों की भरमार मुख्य रूप से शामिल रही। इस पर शुक्ला ने आश्वासन दिया कि नगर की साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएंगी। https://www.youtube.com/watch?v=vNusTjiWxZc इस गंभीर समस्या को लेकर सबसे
पहले TODAY NEWS 9 ने आवाज उठाई और एक विशेष डिबेट कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। चैनल की इस पहल के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और साफ-सफाई व जल निकासी को लेकर कार्यों में तेजी आई। TODAY NEWS 9 की रिपोर्टिंग और जनहित में उठाई गई आवाज का असर साफ दिखाई दे रहा है। अब नगरवासियों को उम्मीद है कि इस बार बरसात में उन्हें जलभराव और उससे जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अब नगरवासियों को उम्मीद है कि इस बार बरसात में उन्हें जलभराव और उससे जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी।
  • TODAY NEWS 9 की रिपोर्टिंग और जनहित में उठाई गई आवाज का असर साफ दिखाई दे रहा है।
  • चैनल की इस पहल के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और साफ-सफाई व जल निकासी को लेकर कार्यों में तेजी आई।