HomeNationalभीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में जबरदस्त भिड़ंत, 2 लोगों...

भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में जबरदस्त भिड़ंत, 2 लोगों की मौत

Date:

TN9 रुड़की: हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली और एक कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. इसी के साथ पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी भी दे दी है.

जानकारी के मुताबिक 13 मई मंगलवार की देर रात मेरठ निवासी कार सवार हरिद्वार की ओर जा रहे थे. जैसे ही उनकी कार मंडावली गांव के पास उजाला फैक्ट्री कट के पास पहुंची तो कार के आगे चल रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार ट्राली के अंदर जा घुसी. हादसा होने के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और कार में सवार दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए 108 के माध्यम से रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया. जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने कार सवार व्यक्ति शुभम गोयल पुत्र राजेंद्र गोयल निवासी गुरुद्वारा रोड मोदीपुरम मवाना मेरठ और एक अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए.

इसी के साथ पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंच गए. जहां पर उनका रो रोकर बुरा हाल है. एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है. घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है. तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...