HomeNationalकेदारनाथ: घोड़े-खच्चरों के संचालन पर 24 घंटे की रोक, 14 पशुओं की...

केदारनाथ: घोड़े-खच्चरों के संचालन पर 24 घंटे की रोक, 14 पशुओं की संदिग्ध मौत

Date:

TN9 रुद्रप्रयाग : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन पर 24 घंटे की रोक लग गई है। प्राप्त सूचना के मुताबिक धाम में करीब 14 पशुओं की संदिग्ध मौत हुई है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए आज केंद्र सरकार और हरियाणा की टीमें केदारनाथ पहुंचेगी। वहीं, केदारनाथ मार्ग पर संचालित  घोड़े-खच्चरों की जांच करेंगी।

दरअसल, केदारनाथ धाम में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को लाने-लेजाने में घोड़े-खच्चरों द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है। इसी बीच यात्रा के दौरान करीब 14 पशुओं की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। स्थिति की समीक्षा के लिए राज्य सरकार में सचिव पशुपालन विभाग, डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम देर शाम देहरादून से जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचे। जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि यात्रा में हो रही घोड़े-खच्चरों की मृत्यु के कारणों को जानने एवं अग्रिम उपायों के लिए भारत सरकार से चिकित्सकों का दल जनपद रुद्रप्रयाग पहुंच रहा है।

डॉ पुरुषोत्तम ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशन में पशुपालन विभाग पिछले एक महीने से लगातार आवश्यक कदम उठा रहा है। बीती 4 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य विभाग ने लगभग 16,000 घोड़े-खच्चरों की स्क्रीनिंग की और स्क्रीनिंग में नेगेटिव आने के पश्चात ही घोड़े खच्चरों को यात्रा में शामिल होने की अनुमति दी गई है। वहीं, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष रावत ने बताया कि पशुओं की मृत्यु को रोकने और इसकी जांच के लेकर भारत सरकार से वैज्ञानिकों का एक दल कल रुद्रप्रयाग पहुंच जाएगा। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि आगामी 24 घंटे में पशुओं के संचालन पर पूर्णतया रोक रहेगी, जिस दौरान अस्वस्थ पशुओं को पृथक कर क्वारंटाइन किया जाएगा।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...