HomeNationalLUCC चिटफंड घोटाले को लेकर भड़के निवेशक, चारधाम यात्रा रोकने की दी...

LUCC चिटफंड घोटाले को लेकर भड़के निवेशक, चारधाम यात्रा रोकने की दी धमकी

Date:

LUCC सोसाइटी चिटफंड घोटाले से ठगे गए निवेशकों और एजेंटों का गुस्सा शनिवार को पौड़ी की सड़कों पर साफ नजर आया। हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा स्थल पर जुटे सैकड़ों लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली, जो माल रोड से होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विधायक कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी भी की।

जांच और गिरफ्तारी की उठी मांग
प्रदर्शनकारियों ने चिटफंड घोटाले की उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदारों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं सरस्वती देवी ने कहा कि LUCC सोसाइटी लंबे समय से राज्य भर में निवेशकों से पैसे जमा कर रही थी, लेकिन अचानक कंपनी करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गई।

विधायक से की मुलाकात
स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी खुद बाहर आकर प्रदर्शनकारियों से मिले और उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने ज्ञापन प्राप्त कर निवेशकों को आश्वस्त किया कि वे उनकी बात सरकार तक पहुंचाएंगे।

चारधाम यात्रा बाधित करने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि LUCC न तो पंजीकृत थी और न ही अधिकृत, इसके बावजूद प्रशासन की चुप्पी संदेह पैदा करती है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे चारधाम यात्रा में बाधा डालने जैसे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...