HomeNational2 कारों के बीच टक्कर के बाद लगी आग, 1 की मौत-6...

2 कारों के बीच टक्कर के बाद लगी आग, 1 की मौत-6 घायल

Date:

बताया जा रहा है कि लखनऊ के पर्यटकों की कार नैनीताल से सितारगंज की तरफ जा रही थी जबकि बागेश्वर नंबर की कार सितारगंज से पिथौरागढ़ की तरफ जा रही थी इस दौरान चोरगलिया थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के पास हाईवे पर आमने-सामने टकरा गई. कारों की टक्कर होते ही उसमें आग लग गई. आसपास के लोग एवं प्रत्यक्षदर्शी जब तक जलती हुई कार से लोगों को निकलते तब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 6 घायल हो गए, घायलों में तीन बच्चों और महिलाओं सहित 6 लोग घायल हुए हैं जिनको सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा की नैनीताल से लखनऊ की तरफ जा रही कार काफी तेज स्पीड में थी चालक कार नियंत्रित नहीं कर पाया और सामने से आ रही ऑटो कार से भिड़ गई.
आग लगने की सूचना लोगों ने पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियों को दी जहां काफी देर बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है. अग्निशमन की गाड़ी आने से पहले ही दोनों कारे जलकर पूरी तरह से खाक हो गई.
मृतक की शिनाख्त पुष्कर के रूप में हुई है जो झुलाघाट पिथौरागढ़ का रहने वाला है।

Latest stories

हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार...

ऊधमसिंह नगर में धान खरीद की रफ्तार सुस्त, अब तक सिर्फ 1,722 क्विंटल खरीद

ऊधमसिंह नगर: जिले में सरकारी धान खरीद की रफ्तार...

नेपाल में एक बार फिर भारी तबाही, गोरखा में अचानक आई बाढ़ से दर्जनों घर और पुल बह गए

काठमांडू: नेपाल के गोरखा जिले में रविवार तड़के बूढ़ी...