HomeNationalठेकेदार ने अनीता के गहने लूटने के लिए उसकी हत्या की, विष्णु...

ठेकेदार ने अनीता के गहने लूटने के लिए उसकी हत्या की, विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Date:

TN9 उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में अनीता हत्याकांड ने नया मोड़ लिया है। जिसके बाद ठेकेदार विष्णु रस्तोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त सूचना के मुताबिक ठेकेदार ने अनीता के गहने लूटने के लिए उसकी हत्या की है। वहीं, मृतक महिला के पति की तहरीर पर आरोपी विष्णु के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि रविवार को बरौर नदी में अनीता का शव मिला था।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उधम सिंह नगर का है। यहां 15 अप्रैल को अनीता ठेकेदार विष्णु रस्तोगी के साथ मजदूरी करने के लिए गई थी। इसी दिन अनीता और उसके पति की फोन पर अच्छे से बात भी हुई। लेकिन उसके बाद अनीता का कुछ पता नहीं चला। वहीं, श्याम ने ठेकेदार को फोन कर अपनी पत्नी की जानकारी लेनी चाही। जिस पर श्याम को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद श्याम को रविवार महाराजपुर लालपुर में से नदी से महिला का शव मिलने की जानकारी हुई।

मौके पर पहुंचे श्याम ने देखा कि यह महिला उसकी पत्नी अनीता है। बताया गया कि अनीता का सिर कुचला पड़ा था। साथ उसके सोने के गहने भी गायब थे। श्याम का कहना है कि वह ठेकेदार की नीयत अच्छे से जानता है। उसी ने अनीता की हत्या जेवर लूटने की मंशा से की है। इस घटना को अंजाम देने के बाद लाश को नदी में फेंका गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...