TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ठेकेदार ने अनीता के गहने लूटने के लिए उसकी हत्या की, विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुख्य समाचार: TN9 उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में अनीता हत्याकांड ने नया मोड़ लिया है।
जिसके बाद ठेकेदार विष्णु रस्तोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में अनीता हत्याकांड ने नया मोड़ लिया है। जिसके बाद ठेकेदार विष्णु रस्तोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त सूचना के मुताबिक ठेकेदार ने अनीता के गहने लूटने के लिए उसकी हत्या की है। वहीं, मृतक महिला के पति की तहरीर पर आरोपी विष्णु के खिलाफ केस
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दर्ज किया है। बता दें कि रविवार को बरौर नदी में अनीता का शव मिला था। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उधम सिंह नगर का है। यहां 15 अप्रैल को अनीता ठेकेदार विष्णु रस्तोगी के साथ मजदूरी करने के लिए गई थी। इसी दिन अनीता और उसके पति की फोन पर अच्छे से बात भी हुई। लेकिन उसके बाद अनीता का कुछ पता नहीं
चला। वहीं, श्याम ने ठेकेदार को फोन कर अपनी पत्नी की जानकारी लेनी चाही। जिस पर श्याम को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद श्याम को रविवार महाराजपुर लालपुर में से नदी से महिला का शव मिलने की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे श्याम ने देखा कि यह महिला उसकी पत्नी अनीता है। बताया गया कि अनीता का सिर कुचला पड़ा था। साथ उसके
सोने के गहने भी गायब थे। श्याम का कहना है कि वह ठेकेदार की नीयत अच्छे से जानता है। उसी ने अनीता की हत्या जेवर लूटने की मंशा से की है। इस घटना को अंजाम देने के बाद लाश को नदी में फेंका गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
  • वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • इस घटना को अंजाम देने के बाद लाश को नदी में फेंका गया है।