HomeIndiaपहलगाम में आतंक का कहर: 27 पर्यटकों की निर्मम हत्या, देश स्तब्ध

पहलगाम में आतंक का कहर: 27 पर्यटकों की निर्मम हत्या, देश स्तब्ध

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आज दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आतंकियों ने पर्यटकों के एक समूह को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें 27 लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह हमला लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वॉड ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ यानी टीआरएफ ने अंजाम दिया है। यह संगठन कश्मीर में आतंक की नई पहचान बनता जा रहा है।

हमले के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि इस जघन्य हमले में शामिल किसी भी आतंकी को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

अमित शाह इस वक्त श्रीनगर पहुंच चुके हैं। यहां वह एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें तमाम सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Latest stories

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में...