Tuesday, February 10, 2026
HomeNationalरांसी स्टेडियम के पुरुष शौचालय में कुछ संदिग्ध दवाएं और सिरिंज बरामद,...

रांसी स्टेडियम के पुरुष शौचालय में कुछ संदिग्ध दवाएं और सिरिंज बरामद, खिलाड़ियों को दी ये चेतावनी

Date:

TN9 पौड़ीः उत्तराखंड के पौड़ी में स्थित रांसी स्टेडियम जो कि एशिया का दूसरा सबसे ऊंचाई पर स्थित हाई एल्टीट्यूड स्टेडियम है। देशभर के एथलीट्स के लिए एक प्रतिष्ठित प्रशिक्षण केंद्र बना हुआ है। यहां प्रतिदिन उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी पहुंचकर सुबह-शाम अभ्यास करते हैं। ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य व देश का नाम रोशन कर सकें। हाल ही में रांसी स्टेडियम के पुरुष शौचालय में कुछ संदिग्ध दवाएं और सिरिंज बरामद की गई हैं।

जिस पर आशंका जताई जा रही है कि स्टेडियम में आने वाले कुछ बाहरी राज्य के खिलाड़ी प्रतिबंधित दवाओं का प्रयोग कर रहे हैं। यह मामला सामने आने के बाद जिला क्रीड़ा अधिकारी की अगुवाई में खेल विभाग द्वारा स्टेडियम का निरीक्षण किया गया और खिलाड़ियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश जारी किए गए। वहीं, संदीप डुकलान प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि रांसी स्टेडियम में उत्तराखंड के खिलाड़ी कोचों की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं और वे किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवाओं का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।

सभी खिलाड़ियों को बार-बार जागरूक किया जाता है कि वे प्राकृतिक आहार का सेवन करें और नैतिक खेल मूल्यों का पालन करें। प्रतिबंधित दवाओं का प्रयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि उनके करियर को भी नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, बाहरी राज्यों से आए सभी खिलाड़ियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में किसी भी खिलाड़ी को प्रतिबंधित दवा या नशीले पदार्थों का प्रयोग करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिसमें स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंध, संबंधित राज्य को रिपोर्टिंग एवं अन्य वैधानिक प्रक्रिया शामिल होगी। खेल विभाग ने सभी एथलीट्स से अपील की है कि वे खेल की मर्यादा बनाए रखें, ईमानदारी से मेहनत करें और “डोप-मुक्त” वातावरण में प्रशिक्षण लें।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş