Saturday, January 24, 2026
HomeNationalउत्तराखंड: नरेंद्रनगर मार्ग पर खाई में गिरी एक्टिवा, वाहन पर दो महिलाएं...

उत्तराखंड: नरेंद्रनगर मार्ग पर खाई में गिरी एक्टिवा, वाहन पर दो महिलाएं और दो बच्चे थे सवार, एक महिला की मौत

Date:

TN9 टिहरी: मां-बेटी और दो बच्चे एक्टिवा से नरेंद्रनगर से देहरादून जा रहे थे। इस दौरान उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

टिहरी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर गुजराडा के समीप एक एक एक्टिवा खाई में गिर गई। वाहन पर दो महिलाएं और दो बच्चे सवार थे। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना करीब ढाई बजे की है। चारों लोग एक्टिवा से नरेंद्रनगर से देहरादून जा रहे थे। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।

इस दौरान घायल अंजू (28) पत्नी सलवीर निवासी ग्राम पावली घनसाली को नरेंद्र नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  वहीं, पुष्पा देवी(50) पत्नी स्वर्गीय भरत सिंह, बेटा(04)व बेटी(06) को जॉलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि अंजू व पुष्पा देवी दोनों मां बेटी थी।

Latest stories

उत्तराखंड: ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन का खतरा, विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उत्तराखंड के...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार, ICC के फैसले पर जताई नाराज़गी

हैदराबाद: बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नज्रुल ने...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки casibom marsbahis hacklink market