HomeCrime*"सौरभ हत्याकांड जैसा एक और मामला" प्रेमी संग रची साजिश, पति की...

*”सौरभ हत्याकांड जैसा एक और मामला” प्रेमी संग रची साजिश, पति की गला दबाकर हत्या – सांप से मौत का रचा ड्रामा।*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– मेरठ में सौरभ हत्याकांड जैसी वारदात, पत्नी ने प्रेमी संग रची सांप से हत्या की झूठी कहानी

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और वारदात को छुपाने के लिए सांप के काटने की कहानी गढ़ दी। पुलिस ने जब मामले की जांच की, तो सच्चाई सामने आ गई।

ये तस्वीरें हैं मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र की, जहां अकबरपुर सादात गांव में रविवार सुबह 25 वर्षीय अमित कश्यप उर्फ मिक्की का शव उसके बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला। शव के नीचे एक जिंदा सांप भी मिला, जिससे पहले तो ऐसा लगा कि उसकी मौत सांप के डसने से हुई है।

परिजनों ने भी दावा किया कि सांप के डसने से ही अमित की मौत हुई है, लेकिन जब पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी तो चौंक गई। रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था, जिससे मामला संदिग्ध हो गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की और शक के आधार पर मृतक की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

पुलिस पूछताछ में रविता और अमरदीप ने कबूल किया कि उन्होंने मिलकर पहले अमित की गला दबाकर हत्या की और फिर हत्या को सांप के काटने का रूप देने के लिए जहरीला सांप बिस्तर पर छोड़ दिया। यहां तक कि अमित के शरीर पर नकली डसने के निशान तक बना दिए।

डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ:

“पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अमित की हत्या की थी। दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है, दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां विश्वासघात और साजिश ने एक युवक की जान ले ली। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...

शहदौरा में ₹95.73 लाख की सड़कों का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा बोले—हर गांव तक पहुंचेगा विकास का लाभ

सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने...