HomeNationalउत्तरकाशी: श्रद्धालुओं के लिए खुले शनिदेव महाराज के मंदिर के कपाट

उत्तरकाशी: श्रद्धालुओं के लिए खुले शनिदेव महाराज के मंदिर के कपाट

Date:

TN9 उत्तरकाशी: मां यमुना के मायके में स्थित शनिदेव महाराज सोमेश्वर महाराज मंदिर के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। सुबह 7.30 बजे विशेष पूजा अर्चना विधि-विधान के साथ मंदिर के द्वार खोले गए।

तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल, सोमेश्वर महाराज के पुजारी संतोष उनियाल ने बताया कि अब यहां पर शनिदेव महाराज सोमेश्वर महाराज की पूजा अर्चना और श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। बताया कि दोपहर में डोली मंदिर के गर्भ गृह से बाहर आएगी। श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा अर्चना कर भेंट चढ़ाई जाएगी।

कपाट खुलने के दिन चारधाम में की जाएगी पुष्प वर्षा
इस बार चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ यात्रा का आगाज होगा। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट दो मई व बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे। कपाट खुलने के दिन चारधाम में पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके लिए सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने विभागीय व उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।

चारधाम के कपाट खुलने के समय हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। कपाटोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग तैयारियों में जुटा है।  चारधाम यात्रा के लिए 16.81 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इससे सबसे अधिक केदारनाथ धाम के लिए 5,71,813, बदरीनाथ धाम के लिए 5,03991, गंगोत्री के लिए 3,00907, यमुनोत्री के लिए 2,78085 पंजीकरण शामिल हैं।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...