HomeNational'भारत से संबंध ठीक रखें,वरना भारी पड़ेगा...' टैरिफ नीति पर ट्रंप को...

‘भारत से संबंध ठीक रखें,वरना भारी पड़ेगा…’ टैरिफ नीति पर ट्रंप को अमेरिकी बिजनेसमैन की सख्त चेतावनी

Date:

अमेरिकी फाइनेंशियल सर्विस कंपनी JPMorgan Chase & Co. के सीईओ जेमी डाइमोन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पर कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मंदी की ओर धकेल सकता है और महंगाई को बढ़ावा दे सकता है।

भारत-ब्राजील से संबंध मजबूत करने की सलाह

 डाइमोन ने शेयरधारकों को लिखे अपने वार्षिक पत्र में सुझाव दिया कि अमेरिका को भारत और ब्राजील जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना चाहिए, न कि उन पर दबाव बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुटनिरपेक्ष देशों से संबंध बेहतर बनाना अमेरिका के हित में होगा।

डाइमोन ने कहा—
“हमें भारत और ब्राजील जैसी अर्थव्यवस्थाओं को यह कहने की ज़रूरत नहीं कि वे हमारे साथ जुड़ें। हम उन्हें व्यापार और निवेश के जरिए दोस्ताना तरीके से अपने करीब ला सकते हैं।”

टैरिफ नीति से अमेरिका को नुकसान

डाइमोन ने ट्रंप प्रशासन की नई टैरिफ नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे वैश्विक साझेदार कमजोर हो सकते हैं, जबकि अमेरिका के भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को फायदा होगा। हाल ही में अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 26% और ब्राजील से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया है, जिससे इन देशों के साथ व्यापारिक तनाव बढ़ गया है।

बढ़ेगी महंगाई, मंदी का खतरा!

डाइमोन ने चेतावनी दी कि टैरिफ नीतियों के कारण महंगाई तेजी से बढ़ सकती है। न सिर्फ आयातित सामान, बल्कि घरेलू उत्पाद भी महंगे हो सकते हैं क्योंकि इनपुट लागत और बाधित सप्लाई चेन का सीधा असर बाजार पर पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल बाजार मूल्यांकन ऊंचे स्तर पर है, लेकिन टैरिफ और महंगाई जैसी नीतियां गंभीर आर्थिक जोखिम पैदा कर सकती हैं। अगर अमेरिका ने अपनी विदेश और व्यापार नीति में बदलाव नहीं किया, तो पश्चिमी देशों के सैन्य और आर्थिक गठबंधन कमजोर हो सकते हैं, जिससे अमेरिका की वैश्विक स्थिति पर खतरा मंडराने लगेगा।

समय रहते बदलाव जरूरी

डाइमोन ने आगाह किया कि इस मुद्दे का जितनी जल्दी समाधान किया जाए, उतना बेहतर होगा, क्योंकि कई नकारात्मक प्रभाव समय के साथ और गहरे होते जाते हैं, जिनसे बाद में निपटना मुश्किल हो सकता है।

ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीति पर यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और बढ़ती महंगाई से जूझ रहा है। अब देखना होगा कि इस पर व्हाइट हाउस क्या रुख अपनाता है!

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...