Tuesday, February 10, 2026
HomeNationalउत्तराखंड: वन दरोगा को घूस लेने के आरोप में ; 3 साल...

उत्तराखंड: वन दरोगा को घूस लेने के आरोप में ; 3 साल की जेल

Date:

TN9 नैनीतालः उत्तराखंड में नैनीताल की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट ने तत्कालीन वन दरोगा को घूस लेने के आरोप में दोषी पाते हुए तीन साल कठोर कारावास और 25000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

मामले के अनुसार रामनगर के गुलजारपुर वन चौकी के वन दरोगा शैलेन्द्र कुमार चौहान को सतकर्ता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम ने दो अप्रैल, 2019 को कोसी नदी में खनन में लगे वाहनों को छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 07 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम नीलम रात्रा की अदालत में वाद चलाया गया। अभियोजन अधिकारी दीपा रानी की ओर से 15 गवाह अदालत में पेश किए गए।

अदालत ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 07 के तहत दोषी मानते हुए तीन साल कठोर कारावास और 25000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माने की रकम जमा नहीं करने पर छह माह अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा दी है।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş