Sunday, February 8, 2026
HomeNationalउत्तराखंड: दो बच्चों की मां को हुआ, 6 साल छोटे भतीजे से...

उत्तराखंड: दो बच्चों की मां को हुआ, 6 साल छोटे भतीजे से प्यार

Date:

TN9 लक्सर: उत्तराखंड में प्यार मोहब्बत का बड़ा अजीब मामला सामने आया है, जहां महिला को अपने भतीजे (जेठ के बेटे) से प्यार हो गया. महिला ने भतीजे के प्यार में अपना घर भी छोड़ दिया. महिला के दो बच्चे भी हैं. पुलिस और परिजनों ने भी चाची-भतीजे को काफी मनाने का प्रयास किया, लेकिन वो दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं. ये पूरा मामला हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि महिला की करीब आठ साल पहले शादी हुई थी. महिला के दो बच्चे भी हैं. एक बच्चा 5 साल और दूसरा 7 साल का है. महिला की उम्र भी करीब 28 साल है, लेकिन उसका बीते काफी समय से अपने जेठ के बेटे यानी भतीजे से अफेयर चल रहा था. प्यार में पागल चाची-भतीजे ने अब साथ रहने का फैसला लिया. भतीजे के साथ रहने के लिए महिला ने अपने पति को भी छोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि परिजनों ने पहले महिला को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वो नहीं मानी तो उसके पति ने पुलिस से गुहार लगाई. पुलिस ने महिला और उसके भतीजे को चौकी बुलाया, जिससे वो प्यार करती है.

पुलिस का कहना है कि महिला किसी भी कीमत पर अपने पति के साथ नहीं जाना चाहती है. महिला ने अपने भतीजे के साथ ही रहने की इच्छा जताई है. महिला आखिर तक अपने फैसले पर अडिग रही. आखिर में पुलिस ने महिला को उसके भतीजे के साथ ही भेज दिया.

Latest stories

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...

उधम सिंह नगर: यूजीसी के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

रुद्रपुर में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से जुड़े कानून...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş