HomeIndiaदुखद और बड़ा हादसा" घर में हुआ गैस सिलेंडर विस्फोट, 4 बच्चों...

दुखद और बड़ा हादसा” घर में हुआ गैस सिलेंडर विस्फोट, 4 बच्चों समेत 7 की मौत

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- लोगों के घर खाना बनाने के लिए काम आने वाला गैस सिलेंडर मौत की वजह बनता जा रहा है आए दिन गैस सिलेंडर फटने से लोगों की जान जा रही है अब एक और बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक नहीं बल्कि 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

मामला पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा इलाके का है जहां एक घर में गैस सिलेंडर विस्फोट होने से चार बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

यह हादसा बीती रात ढोलाहाट गांव में करीब 9 बजे हुआ, जब अचानक एक घर में तेज धमाका हुआ और फिर आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

सुंदरबन पुलिस जिले के एसपी कोटेश्वर राव के मुताबिक, सभी शव बरामद कर लिए गए हैं और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

(एसपी कोटेश्वर राव, सुंदरबन पुलिस जिला)

“प्राथमिक जांच में पता चला है कि घर में दो गैस सिलेंडर थे और अंदर रखे पटाखों में आग लगने से यह भीषण हादसा हुआ। हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे।”

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

गैस सिलेंडर विस्फोट और संभावित पटाखा स्टॉक की वजह से हुए इस हादसे ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। आपका क्या कहना है? क्या प्रशासन को अवैध पटाखा निर्माण पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए?

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...