HomeIndiaदर्दनाक हादसा: बिल्ली से डरकर गर्म दूध में गिरी तीन साल की...

दर्दनाक हादसा: बिल्ली से डरकर गर्म दूध में गिरी तीन साल की बच्ची, इलाज के दौरान मौत।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- 3 साल की मासूम बच्ची बिल्ली से डरकर भागी और खौलते हुए दूध में जा गिरी, परिजन उसे अस्पताल लेके गए जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई, ये हादसा बेहद ही दर्दनाक है, और परिजनों को सावधान कर देने वाला भी है।

राजस्थान के डीग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तीन साल की मासूम बिल्ली से डरकर भागी और गर्म दूध के बर्तन में गिर गई। इस हादसे में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

राजस्थान के डीग जिले के कामां कस्बे में 25 मार्च की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, तीन साल की बच्ची सारिका घर में खेल रही थी, तभी अचानक छत पर एक बिल्ली आ गई, बिल्ली को देखकर घबराई बच्ची भागने लगी और चूल्हे के पास रखे गर्म दूध के बर्तन से टकराकर उसमें गिर गई, परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान जयपुर में उसकी मौत हो गई।

(बच्ची के दादा हरिनारायण)

“बिल्ली को देखकर सारिका डर गई और भागते हुए गर्म दूध के बर्तन से टकरा गई। हमने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।”

इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह हादसा एक दर्दनाक चेतावनी भी है कि घर में छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी जरूरी है।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...