HomeNewsभीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एलआईयू सब-इंस्पेक्टर...

भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एलआईयू सब-इंस्पेक्टर की मौत।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। टिहरी गढ़वाल जिले से एक दर्दनाक दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे (NH-94) पर एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार सब-इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा नरेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बगरधार के पास हुआ, जब चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रही एक कार अचानक खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

आमिर खान, चौकी प्रभारी, आगराखाल:

“हमें दोपहर करीब 12:45 बजे सूचना मिली कि बगरधार के पास एक कार खाई में गिर गई है। तुरंत पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और शव को बाहर निकाला गया।”

मृतक की पहचान अरविंद डंगवाल (45) पुत्र द्वारिका प्रसाद डंगवाल के रूप में हुई है, जो टिहरी के अंजनीसैंण के निवासी थे। वह एलआईयू स्पेशल ब्रांच, देहरादून में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे और हादसे के वक्त अकेले कार में सवार थे।

इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। फ़िलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest stories

हरिद्वार कांवड़ियों की मौत मामले में नया मोड़, NHAI के खिलाफ केस दर्ज

हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित बढ़ेड़ी राजपूतान...

एंटी-पेपर लीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक...

कावंड यात्रा के रूट पर उत्तराखंड-UP में प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

काशीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश...