HomeHaridwarहाईवे पर घायल मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हाईवे पर घायल मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– एक युवक हाइवे पर घायल मिला, जिसने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया, बता दें कि हरिद्वार जिले के मंगलौर में कुरुड़ी गांव के पास हाईवे पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि युवक के सिर पर गहरी चोट थी और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में सड़क किनारे पड़ी थी।

युवक की पहचान और अस्पताल में मौत

शिनाख्त के दौरान मृतक की पहचान मोहम्मद आजम पुत्र मोहम्मद यूनुस निवासी मोहल्ला किला मंगलौर के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिए उसे रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन से टक्कर की आशंका

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी होगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

परिजनों में शोक, पुलिस जांच में जुटी

मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। वहीं, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है, और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest stories

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में...